जालंधर के आदमपुर स्थित गांव डरोली कलां में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के करीबी दविंदर सिंह बाजा की 12 गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या की गहरी साजिश और अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि हत्या की वारदात मनप्रीत के घर पर ही हुई थी। मामले में मुख्य संदिग्धों—एएसआई के बेटे हरमनप्रीत सिंह, आकाश और वरुण—की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि हरमनप्रीत की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की पूरी साजिश और शामिल अन्य लोगों का खुलासा हो पाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की सघन छापेमारी जारी है। Source: Source Post navigation हत्या मामला: एनआरआई के पिता तरसेम लाल की हत्या के दोषी सन्नी को उम्रकैद जालंधर में गांजा तस्कर का पुलिस एनकाउंटर: साले पर फायरिंग के आरोपी ने भागने की कोशिश की, पैर में लगी गोली