हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी अजय सिंह तोमर को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, नई दिल्ली में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। फिलहाल अजय सिंह तोमर अंबाला के उपायुक्त (DC) पद पर कार्यरत हैं। DoPT ने हरियाणा के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार उन्हें तीन सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। तय समय पर जॉइन नहीं करने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है। कृषि मंत्रालय में वह नीतिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अजय सिंह तोमर की पत्नी संगीता तेतरवाल भी IAS अधिकारी हैं। वह वर्तमान में हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। Source: Source Post navigation दिल्ली में IFC शुल्क घोटाले की जांच तेज, जल बोर्ड ने MCD से पांच साल के भवन रिकॉर्ड मांगे