हरियाणा नगर निकाय चुनावों की मतगणना में बीजेपी ने बाजी मार ली है. धारूहेड़ा और सांपला में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि उकलाना में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत पर हरियाणा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए इसे विकास और सुशासन पर जनता के भरोसे की जीत बताया.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]