महंगे हवाई ईंधन ने भारतीय एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि कंपनियां विमान बढ़ाने के बावजूद उड़ानों की संख्या घटा रही हैं। स्टार एयर ने गर्मियों के मुकाबले सर्दियों के शेड्यूल में 16 उड़ानें कम कर दी हैं। अब एयरलाइंस सरकार से एटीएफ प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड दोबारा शुरू करने की मांग कर रही हैं। इस फंड से ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर कम करने में मदद मिलेगी। एयरलाइंस का कहना है कि महंगे ईंधन से उनकी लागत बढ़ रही है। इसका असर यात्रियों पर भी पड़ सकता है। सरकार से जल्द फैसले की उम्मीद है।

Source: Source