हरियाणा के हांसी में भाखड़ा पाइपलाइन से पानी कनेक्शन की मांग को लेकर चैनत गांव के ग्रामीण 12 दिनों से धरने पर हैं। इसके विरोध में हांसी शहर के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शहरवासियों का कहना है कि भाखड़ा नहर से बिछाई जा रही पाइपलाइन से शहर की पेयजल जरूरतें पूरी होंगी। यदि गांव को कनेक्शन दिया गया तो शहर के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और भविष्य में संकट पैदा होगा। नगरवासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। आज गांव चैनत में बड़ी महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आसपास के गांवों के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश और विधायक धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन देंगे। पिछले दिनों धरना स्थल पर विधायक विनोद भयाना को ग्रामीण अनूप ने खरी-खोटी सुनाई थी। अनूप ने मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद एक पत्रकार ने अनूप और उसकी पत्नी के खिलाफ एडीजीपी को शिकायत भेजी है। जल विवाद ने शहर और गांव के बीच तनाव पैदा कर दिया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। Source: Source Post navigation बेंगलुरु के टेक प्रोफेशनल की खेत में बिजली गिरने से मौत, एक अन्य घटना में कोडागु निवासी की हार्ट अटैक से मृत्यु पानीपत को मिलीं 45 AC ई-बसें: CM सैनी करेंगे उद्घाटन, 13 रूटों पर ₹10 से शुरू किराया, पास नहीं चलेंगे