हिसार के चर्चित टोल प्लाजा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए हिसार की टीम ने मामले में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि साहिल ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर ली थी। पुलिस के अनुसार साहिल घटना के समय मौके पर मौजूद था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज, हिमांशु और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों और अन्य वाहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने लगाए फेस रिकग्निशन कैमरे, वांछित अपराधियों की पहचान में मिलेगी मदद एंबुलेंस चालक को चंडीगढ़ से यमुनानगर बुलाकर पीटा, मोबाइल लूटा और वाहन में की तोड़फोड़