पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। गुरुवार को चन्नी परीक्षा देने पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने आम छात्र की तरह परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर दिया। उनकी सुरक्षा और अन्य कर्मचारी परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद रहे। 63 वर्षीय चन्नी पहले भी कई उच्च शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में एमए और 2023 में पीएचडी पूरी की थी। इससे पहले वह बीए, एलएलबी और एमबीए की डिग्रियां भी हासिल कर चुके हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी अमेरिका चले गए थे। वहां उन्होंने अपनी अधूरी पीएचडी थीसिस पूरी करने पर ध्यान दिया। उनकी पीएचडी का विषय कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और 2004 के बाद लोकसभा चुनावों की रणनीतियों से जुड़ा था। मौजूदा परीक्षा के कारण वह दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। Source: Source Post navigation चंडीगढ़ निगम बैठक से पहले AAP का प्रदर्शन, जलभराव पर घेरा; पुलिस से झड़प सरधना में बदले सियासी समीकरण, मायावती के दांव से संगीत सोम के सामने ‘ट्रिपल चैलेंज’