शिमला की ‘लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1’ (Luhri Hydroelectric Project Stage-1) से प्रभावित परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। प्रशासन द्वारा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (RR) योजना के तहत प्रभावित परिवारों को रोजगार का विकल्प बदलने या नया विकल्प चुनने का एक आखिरी मौका दिया गया है। इच्छुक और पात्र परिवार आगामी 15 जून 2026 तक 5 लाख रुपये के एकमुश्त भुगतान या वार्षिकी (Annuity) योजना का विकल्प चुन सकते हैं।] प्रशासन ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर इस पूरी आवेदन प्रक्रिया के लिए 15 जून 2026 की समय-सीमा तय की गई है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। दो श्रेणियों में मिलेगा लाभ उप मंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय रामपुर द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, इस अवसर का लाभ निम्नलिखित दो श्रेणियों के प्रभावित परिवार उठा सकते हैं: विकल्प बदलने का मौका: वे प्रभावित परिवार जिन्होंने पहले आर एंड आर योजना के तहत ‘रोजगार’ का विकल्प चुना था, लेकिन वर्तमान में वे इस परियोजना में नौकरी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपना विकल्प बदल सकते हैं। नया विकल्प चुनने का मौका: ऐसे प्रभावित परिवार जिन्होंने अभी तक योजना के तहत किसी भी विकल्प (रोजगार या वित्तीय सहायता) का चयन नहीं किया था, वे भी अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं। क्या हैं उपलब्ध विकल्प? एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित परिवार अब रोजगार के स्थान पर दो प्रकार के वित्तीय लाभ चुन सकते हैं। 15 जून आखिरी तारीख; इसके बाद नहीं मिलेगा मौका एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा, “इस निर्धारित अंतिम तिथि (15 जून) के बाद किसी भी प्रभावित परिवार का दावा या विकल्प बदलने का आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।” प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करवा दें, ताकि उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से मिल सके। : Source Post navigation डिंपल अरोड़ा मर्डर केस में विदेश में बैठे आरोपी को पकड़ने की उठाई मांग फरीदकोट में चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी