पंचकूला पुलिस ने पंजाब के मोगा के एक युवक को 50 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को पंचकूला में हेरोइन सप्लाई देने आया था। पुलिस ने आरोपी की जींस की जेब से हेरोइन बरामद की। आरोपी के पास से एक रियलमी मोबाइल फोन और 450 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया है। थाना पिंजौर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक राजेश को सौंपी गई है। : Source Post navigation रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: परिवार के 3 लोगों की मौत बिहार में नकली दवाएं बरामद, पूर्व सांसद पर शिकंजा