कोरोना महामारी के बाद अब इबोला वायरस को लेकर दुनिया भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने इबोला संक्रमण की रोकथाम और संभावित खतरे से निपटने के लिए निर्देश जारी किए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जाएगी। यह जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में की जाएगी। इबोला वायरस के लक्षणों की जांच के लिए विशेष उपकरण भी तैयार किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है। इबोला वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Source: Source