मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लोरमी थाना इलाके में जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 36,500 रुपए कैश, 7 फोन और 6 बाइक जब्त की गईं। जिनकी कुल कीमत 3 लाख 39 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।_up पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर सेल और लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सभी 9 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। मुंगेली पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। जुआरियों के नाम मनोज अहिरवार, लवसिंह राजपूत, हेमंत रात्रे, अजय टंडन, लक्ष्मीनारायण कश्यप, मुकेश जायसवाल, सूरज सतनामी, मनीष लोधी और बलराम निषाद हैं। Source: Source Post navigation बेमेतरा में पटवारी की रिश्वतकांड गिरफ्तारी नक्सली हथियार और विस्फोटक बरामद: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई