बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी अकबर खान को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल हो गईं। तस्वीर में दो पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया। अकबर खान अवैध कबाड़ दुकान चलाता है और हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। एसपी के निर्देश के बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर खान को थाने बुलाया था। एएसपी पंकज पटेल ने कहा कि कबाड़ कारोबारी को केवल दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। संबंधित दुकान को सील कर दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कारोबारियों से कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। Source: Source Post navigation मां बम्लेश्वरी धाम में विवाद: मुर्गे की बलि पर राज बैगा गिरफ्तार विधायक के घर पर चोरों का धावा