28 मई को देशभर में ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज में यह पर्व हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर कुरबानी न करें और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने से बचें। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी नहीं करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। डॉ. राज ने आपसी भाईचारा, अमन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह त्योहार 28 मई के सूर्योदय से 30 मई के सूर्यास्त तक मनाया जाएगा। डॉ. राज ने लोगों से रोड पर नमाज अदा नहीं करने और भीड़ अधिक होने पर शिफ्टों में नमाज की व्यवस्था करने की अपील की। Source: Source Post navigation ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का महापड़ाव जारी साउथ बिहार एक्सप्रेस में गर्मी का कहर