जालंधर | जालंधर में यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य राजबीर सिंह शंटी ने श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की जालंधर यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की। बैठक में जालंधर में हुई बेअदबी की घटनाओं और उनसे जुड़े सामाजिक व धार्मिक पक्षों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बेअदबी की घटनाएं गंभीर विषय हैं और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सख्त व प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही धार्मिक सम्मान और आपसी सौहार्द बनाए रखने में समाज के हर वर्ग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। राजबीर सिंह शंटी ने कहा कि सिख कौम और पंजाब की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। इस अवसर पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील मनदीप सिंह सचदेवा भी उपस्थित रहे। Source: Source Post navigation रायगढ़ में अब होगी फॉरेंसिक जांच:पहले बिलासपुर भेजे जाते थे सैंपल, अब रेप-मर्डर जैसे मामलों की जांच तेजी से हो सकेगी बिना लाइसेंस प्रेगेबलिन, गैबापेंटिन कैप्सूल बेचने पर प्रतिबंध रहेगा