सूरजपुर जिले में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता विश्रामपुर थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को धरने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एफआईआर दर्ज की है। यह मामला शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने एफआईआर वापस लेने और मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरने में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, पारस नाथ राजवाड़े और अंबिका सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। रात में भी कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने चटाई और दरी बिछाकर धरने पर डटे रहे। कांग्रेस पार्टी ने मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। Source: Source Post navigation एमपी की आज की खास खबरें सरकार LTCG, STCG टैक्स पर फीडबैक के लिए तैयार