रायपुर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और उरला क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 6 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लगभग 38 हजार रुपए का कबाड़ और अन्य सामग्री जब्त की गई। यह अभियान पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की बिक्री रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कबाड़ियों पर बीएनएसएस और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कबाड़ी संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चोरी का सामान खरीदने-बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। पुलिस ने वाहनों को भी जब्त किया है।

Source: Source