रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीएलएस कंपनी में बड़ा हादसा हुआ। कंपनी में आग लगने से 6 कर्मचारी झुलस गए थे, जिनमें से 2 के नर कंकाल मिले। कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या का आरोप है। कंपनी मालिक, एचआर हेड और प्लांट हेड सहित अन्य प्रबंधकों पर केस दर्ज किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कंपनी प्रबंधन ने उचित सुरक्षा उपाय अपनाए होते, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। कंपनी में फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा था और इमरजेंसी गेट पर्याप्त बड़ा नहीं था। राहत एवं बचाव कार्य में देरी हुई, जिसके लिए डीसी-एसपी ने कंपनी प्रबंधन को फटकार लगाई। अब कंकालों का पोस्टमॉर्टम और डीएनए परीक्षण कराकर पहचान सुनिश्चित की जाएगी। Source: Source Post navigation हरियाणा का युवक पुलिस को चाकू दिखाकर डराता है ऊना में नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नकदी और अवैध शराब बरामद