चंडीगढ़ नगर निगम में लायंस कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर सौरभ जोशी ने सफाई कर्मचारियों के प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक के बाद फैसला लिया गया कि लायंस कंपनी के तहत काम कर रहे सफाई कर्मचारी अब स्टिक कंपनी के अंतर्गत काम करेंगे। मेयर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों का वेतन और कार्य शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। स्टिक कंपनी एक सरकारी कंपनी है और कर्मचारियों को पहले की तरह नियमित रूप से काम दिया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रहेगी।

Source: Source