हरियाणा में हांसी के BJP विधायक विनोद भयाणा को ग्रामीणों ने खूब खरी खोटी सुनाई। विधायक चनौत गांव में 10 दिन से चल रहे धरने पर पहुंचे थे, जहां ग्रामीण भाखड़ा नहर का शुद्ध पानी लाने के लिए ₹68 करोड़ की लागत से बने प्रोजेक्ट के तहत अपने गांव के लिए पानी की व्यवस्था की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि अगर पानी मिलेगा तो ही उनको वोट देंगे, नहीं तो पूरा गांव उनका विरोध करेगा। विधायक ने कहा कि यह मेरा विषय नहीं है, मैं इस बारे में सरकार से बात करूंगा। ग्रामीणों ने विधायक के 12 अधूरे वादे गिनाए, जिनमें फिरनी और श्मशान घाट के लिए फंड देने का आश्वासन भी शामिल था। ग्रामीणों ने जलभराव और मुआवजे का मुद्दा भी उठाया। Source: Source Post navigation बिहार MLC चुनाव का एलान नूरमहल में पुलिस की अनुचित कार्रवाई