पंजाब सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान टीचर्स द्वारा रील बनाने पर रोक लगा दी है। जनगणना एक्ट का उल्लंघन करने वाले टीचर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। कई रील्स में टीचर्स कुत्तों से घिरे हुए या डरे हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने से रोका है। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के मुखियों को विशेष निर्देश भेजे हैं। जनगणना की गोपनीयता को भंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्य करने वाले सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को इस मामले की संवेदनशीलता के बारे में तुरंत अवगत कराएं। जनगणना की गोपनीयता पर उठ रहे सवालों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Source: Source