पंजाब सरकार ने आज चंडीगढ़ में राज्यस्तरीय खेल सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। खिलाड़ियों को कुल ₹32.05 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित की गई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हॉकी और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी सम्मानित हुए। सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को पहचान देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पंजाब सरकार ने 3000 गांव में खेल के मैदान और 6000 गांव में जिम खोले जा रहे हैं। महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हरमंदीप सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में खिलाड़ियों को जो सम्मान मिला है, उसके लिए उनका स्वागत है। Source: Source Post navigation गुरिंदरवीर ने रचा इतिहास: 100मी दौड़ में गोल्ड गुरिंदर वीर सिंह ने रचा इतिहास