पंजाब में निकाय चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर वाली राशन किट बांटने की तैयारी की जा रही है। यह काम चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद होने के बाद किया जाएगा। बाजवा ने कहा कि साइलेंस पीरियड के दौरान ऐसी गतिविधियां मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश मानी जा सकती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। विपक्ष आम आदमी पार्टी सरकार पर सरकारी योजनाओं के प्रचार के जरिए चुनावी फायदा लेने का आरोप लगा रहा है। साइलेंस पीरियड को लेकर उठे सवाल, विपक्ष का कहना है कि यह आचार संहिता की भावना के खिलाफ हो सकता है। Source: Source Post navigation झीरम घाटी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि मोहाली निगम चुनाव: शराब बांटने का आरोप, कांग्रेस ने लगाया धरना