हरियाणा को स्मार्ट स्टेट बनाने की दिशा में हिसार के विकास को एक बड़ी रफ्तार मिलने वाली है। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर के तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की है। इस मुलाकात में विशेष रूप से ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (ICCC) प्रोजेक्ट के बजट को जल्द जारी करने की मांग की गई, जिसके तहत अकेले हिसार शहर में 150 करोड़ रुपये खर्च कर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को हाईटेक किया जाएगा। विधायक जिंदल ने मुख्यमंत्री के सामने सेक्टर-33 में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए 133 केवी का सब-स्टेशन बनाने, शहर की सुरक्षा और निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के बजट को तुरंत मंजूरी देने और शहर में सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अग्रवाल सेवा समिति को उपयुक्त भूमि देने की मांग की है। कमांड सेंटर बनने से जनता को मिलेंगे ये 9 बड़े फायदे 1. एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट 2. नागरिक सुविधाएं की निगरानी 3. चिकित्सकीय संसाधनों की निगरानी 4. आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी 5. ई-चालान के लिए जानकारी जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सहसंबंध 6. घटना प्रबंधन के लिए अलर्ट इत्यादि। 7. वाटर व एयर क्वालिटी की जानकारी देख सकेंगे। 8. कचरा प्वाइंट्स व कचरा निस्तारण केंद्र की निगरानी। 9. आइसीसीसी केंद्र के डेस्क बोर्ड का सिटीजन के लिए एक ऐप बनेगा। इसमें सिटीजन अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। हरियाणा के 7 शहरों में लगेंगे 7000 से ज्यादा कैमरे शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) हरियाणा को पूरी तरह स्मार्ट स्टेट में तब्दील करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत राज्य के 7 प्रमुख शहरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसमें हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं। सभी 7 शहरों को मिलाकर 7000 से अधिक हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश के शहरी इलाकों में अपराध ग्राफ को शून्य पर लाना, ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल करना और नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सरकारी सुविधाएं मुहैया कराना। Source: Source Post navigation उत्तरी आयरलैंड में शिकार पर प्रतिबंध मंत्री टंकराम वर्मा का देसी संगीत अंदाज