सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट की एफआईआर को लेकर पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने एफआईआर वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लंबे समय बाद टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और दीपक बैज एक मंच पर एकजुट नजर आए। भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सब कुछ याद रखेंगे। टीएस सिंहदेव ने एफआईआर को कानूनन गलत बताते हुए प्रशासन को फैसला लेने के लिए समय दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जुटे रहे। पुलिस ने बाद में दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता का दबाव बनाकर झूठा केस दर्ज कराया। दूसरी ओर भाजपा की शिकायत में नरेंद्र जैन पर कटार दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। Source: Source Post navigation ममता बनर्जी पर सनातन धर्म टिप्पणी का आरोप, FIR दर्ज होने से बढ़ा विवाद केरल: पूर्व CM पिनाराई विजयन और बेटी के घर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 10 ठिकानों पर रेड