जालंधर | फिल्लौर में पंजाब स्टेट शेड्यूल कास्ट कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने पत्रकारों को बताया कि राजा वड़िंग से जुड़े वायरल ऑडियो बयान को लेकर उन्होंने एसएसपी मुक्तसर साहिब से फोरेंसिक जांच संबंधी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में हजार रुपये ढेड़ और 2000 रुपये भेड़ जैसी कथित जातिसूचक व अपमानजनक शब्दावली इस्तेमाल होने की बात सामने आई है, इसलिए यह स्पष्ट होना जरूरी है कि आवाज राजा वड़िंग की है या नहीं। जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि यदि फोरेंसिक जांच में आवाज राजा वड़िंग की प्रमाणित होती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक राजा वड़िंग को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया है और एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर ही अगला कदम तय होगा। उन्होंने बताया कि वायरल सामग्री को लेकर स्पष्टीकरण में इसे एआई-जनरेटेड बताए जाने का भी जिक्र सामने आया है, जिसकी जांच रिपोर्ट में पुष्टि की जरूरत है। Source: Source Post navigation बंगाल: चुनाव में हार के बाद TMC में बढ़ी बगावत, दो और पार्षदों ने दिया इस्तीफा पूर्व केरल सीएम पिनाराई के घर ED छापा, विरोध में भड़के CPM कार्यकर्ता