हरियाणा के हांसी में भाखड़ा नहर पेयजल पाइपलाइन परियोजना के रुकने के बाद शहरवासी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों के विरोध के चलते यह काम पिछले 17 दिनों से ठप है। सोमवार को पूर्व पार्षद अजय सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहरवासी जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रुके हुए पाइपलाइन कार्य को तुरंत पूरा करवाने की मांग की। शहरवासियों ने साफ किया कि वे ग्रामीणों की मांगों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। अजय सैनी ने कहा कि गांव और शहर दोनों को पानी मिलना चाहिए। उन्होंने नेताओं को सलाह दी कि वे भाईचारे को बिगाड़ने वाले बयानों से बचें। सैनी ने विशेष रूप से हर्ष छिकारा को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर दम है तो पाइपलाइन उखाड़कर दिखाएं। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। Source: Source Post navigation इटावा: 1857 के अमर शहीदों – जीता चमार, जंगली-मंगली और मारून सिंह लोधी को सम्मान दिलाने की मुहिम, 65 गांवों में पहुंचकर सुनाई गाथा हिमाचल प्रवेश टैक्स के खिलाफ पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर चक्का जाम, 55 सीमावर्ती बिंदुओं पर वाहनों की लंबी कतारें, आपात सेवाओं को छूट