हरियाणा सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर अब 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। सभी उद्योगों को रियल-टाइम पॉल्यूशन डेटा सरकार को उपलब्ध कराना होगा। अगर कोई उद्योग प्रदूषण मानकों से अधिक उत्सर्जन करता पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। पहले प्रदूषण की सूचना नियंत्रण बोर्ड तक पहुंचने में देरी होती थी। अब ऑनलाइन सिस्टम से ही नोटिस और जुर्माने की प्रक्रिया होगी। यह व्यवस्था बड़े उद्योगों के लिए पहले से मौजूद थी, अब छोटी इकाइयों को भी लागू होगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से पानी, हवा और जमीन प्रदूषण में कमी आएगी। नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी गई है। Source: Source Post navigation महंगी LPG ने छात्रों की कमर तोड़ी: सब्जी-रोटी छोड़ ब्रेड-केला बना सहारा, रांची में कोचिंग स्टूडेंट्स परेशान पानीपत: इसराना में सर्विस लेन पर 24 घंटे भरा रहता है पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान, NHAI और प्रशासन पर उठे सवाल