ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख की तरफ से मीरी-पीरी के मालिक धन्न-धन्न श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। प्रधान गुरकृपाल सिंह ने बताया कि छह जून को तड़के 4:30 बजे प्रभातफेरियां आरंभ होंगी और रात को शहीदों की याद को समर्पित ढाडी दरबार होगा। इसमें रात 8 से 9:30 बजे तक ज्ञानी दीदार सिंह संगतपुरी ढाडी वारों के माध्यम से संगत को इतिहास से अवगत करवाएंगे। सात जून को सुबह 7 से 10 बजे तक श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, बाजार बांसां की तरफ से साप्ताहिक समागम आयोजित किए जाएंगे तथा रात्रि के दीवान कवि दरबार के रूप में सजाए जाएंगे, जिसमें पंजाबी लिखारी सभा के कवि छठे पातशाह की महिमा में रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 8 जून को गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरतागद्दी दिवस को समर्पित विशेष दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें माता कौलां सेवा सिमरन सोसायटी, शाखा जालंधर द्वारा भाई गगनजोत सिंह कीर्तन तथा नाम-बाणी की छहिबर के माध्यम से संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ेंगे। प्रभातफेरियां 20 जून तक जारी रहेंगी और 21 जून को सुबह 5 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बस्ती शेख क्षेत्र की परिक्रमा करता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा। Source: Source Post navigation SGPC में जून 1984 शहीदों की याद में अखंड पाठ:धामी ने घटना को कांग्रेस सरकार पर कलंक बताया, क्षतिग्रस्त स्वरूपों के दर्शन होंगे ‘Leaving my fate in the hands of Constitution’: CJP founder heads to India