माइथोलॉजिकल फिल्मों का दौर लगातार दर्शकों को सरप्राइज कर रहा है और अब क़ृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम भी उसी रास्ते पर चलती नजर आ रही है. लिमिटेड शोज के बावजूद फिल्म ने दमदार शुरुआत की है, टिकट बुकिंग में अच्छी हलचल दिख रही है और सोशल मीडिया पर जनता इसकी तारीफ करती नजर आ रही है.