अमृतसर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा मुगल सेना के खिलाफ पहली जंग जीतने की याद में शनिवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निहंग सिंह संगठनों, सभा सोसायटियों और संगत के सहयोग से गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी से गुरुद्वारा किला श्री लोहगढ़ साहिब तक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने गतके के जौहर दिखाए। जगह-जगह संगत ने छबील और लंगर लगाए। नगर कीर्तन की शुरुआत में सचखंड श्री हरमंदर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी बलविंदर सिंह, दल पंथ बाबा बिधि चंद संप्रदा के प्रमुख बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, सचिव जसविंदर सिंह जस्सी, मेजर सिंह, जतिंदरपाल सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी दया सिंह, निर्मल सिंह मौजूद थे। नगर कीर्तन की शुरुआत में अरदास के बाद ज्ञानी बलविंदर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरुप को पालकी साहिब में सुशोभित किया। नगर कीर्तन शुरू होने से पहले, पंज प्यारों , निशानची सिंहों और अन्य धार्मिक नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन रास्ते में जगह-जगह संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। Source: Source Post navigation भारत का ‘आयरन डोम’: DRDO ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया अमृतसर के माछीनंगल में आसमानी बिजली का कहर: किसान का शेड और ट्रैक्टर तबाह