बेंगलुरु के दंपति दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने समुद्र की तेज लहरों और मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए इतिहास रच दिया. दोनों ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक करीब 32 किलोमीटर लंबी समुद्री दूरी तैरकर पूरी की. इस कठिन सफर को पूरा करने में उन्हें 10 घंटे 45 मिनट लगे. खुले समुद्र में किया गया यह कारनामा साहस, धैर्य और आत्मविश्वास की शानदार मिसाल बन गया है.