आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने आत्महत्या कर ली. 48 वर्षीय सुरेश लंबे समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से जूझ रहे थे. वर्ष 2022 में भी उन्होंने जान देने की कोशिश की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.