Pan Gulkand Sharbat: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पान और गुलकंद का शरबत एक अचूक देसी नुस्खा है. आयुर्वेद में पान के पत्ते और गुलकंद दोनों को ही अपनी शीतल तासीर के लिए जाना जाता है. यहां हम आपको इसका शरबत बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.