अमृतसर के ग्राम पंचायत इब्बन कलां के पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह के खिलाफ सरकारी धन के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। चाटीविंड पुलिस ने बीडीपीओ अटारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी फंड के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया है। विभागीय जांच में सुखदेव सिंह द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और पंचायत फंड में से 26,76,411 रुपये की हेराफेरी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इस राशि को वसूलने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एएसआई हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Source: Source Post navigation जालंधर कैंट मर्डर केस: दोस्त ने ही दी गुरप्रीत को मौत, 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने रिक्शा चालक को कुचला, मौके पर ही मौत