अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में शुक्रवार से सीटी स्कैन मशीन तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई है। मशीन के ठप होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेडिकल सुपरिंडेंटेंड डॉ. कर्मजीत सिंह ने बताया कि मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हुआ है, जिसे लुधियाना से मंगाया गया है। इंजीनियर इसे ठीक करने में जुटे हैं और रविवार या सोमवार सुबह तक सेवा बहाल होने की उम्मीद है। डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया है कि गंभीर मरीजों के इलाज में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एमआरआई के जरिए स्थिति का आकलन कर उपचार शुरू किया जाएगा।

Source: Source