बालोद जिले के ग्राम दुपचेरा में 90 वर्षीय संत सुखदास साहेब द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से 2021 में बनवाए गए अस्पताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। चार वर्षों से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझा और बिना उपयोग के पड़ा यह अस्पताल अब छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संचालित होगा। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू ने अस्पताल का निरीक्षण किया और संत व ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राज्यपाल से बात कर शासन स्तर पर आवश्यक मान्यता और मापदंडों को जल्द पूरा करवाएंगे। संत सुखदास साहेब और ग्रामीण अस्पताल को रेडक्रॉस को सौंपने के लिए तैयार हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का बुजुर्ग संत का सपना आखिरकार पूरा हो सकेगा। Source: Source Post navigation नशे के दलदल से सम्मान तक का सफर: मेहुल और पंकज की प्रेरणादायक कहानी