फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में 28 वर्षीय गारमेंट कारोबारी राहुल ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी ज्योति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि राहुल की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी, जिसके बाद से पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही थी। राहुल ने वीडियो में बताया कि ससुराल वाले उसे घरेलू कामों के लिए मजबूर करते थे और उस पर झूठे मामले भी दर्ज कराए गए थे। वीडियो में उसने अपनी पत्नी, सास, ससुर और साली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल को उसके माता-पिता से मिलने नहीं दिया जाता था। इस घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि कर रही है और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Source: Source Post navigation डबवाली में नहर में गिरी बाइक, 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत; परिवार में छाया मातम फतेहाबाद: मैकेनिक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भाभी के साथ लिव-इन में रहने के चलते दी थी धमकी