मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद रखने का फैसला किया गया है। जरूरत पड़ने पर अवकाश की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। निजी कंपनियों को कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में शहर में रिकॉर्ड स्तर की बारिश दर्ज की गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी संभावना जताई गई है। राहत और बचाव एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। Source: Source Post navigation मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, बेहतर ढांचा और नवाचार से बढ़ी ग्रामीण समृद्धि मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह