हरियाणा के कैथल में भगत सिंह कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा देर रात जींद से कुरुक्षेत्र जा रही पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान हुआ। घटना में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ समय तक घटनास्थल पर रुकी रही। यात्रियों ने घटना की जानकारी जीआरपी चौकी को दी थी। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। पहचान होने पर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं होती है तो सामाजिक संस्था की सहायता से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation रामकृष्ण नगर: विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, 17 लोग गिरफ्तार पलवल में एलपीजी टैंकर से 3400 किलो गैस चोरी का आरोप, ड्राइवर फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश