कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की लाशीन नहर में डूबने से पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बरनाला के तपा मंडी निवासी 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह और अमृतसर जिले के एक युवक शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक युवक का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए लवप्रीत सिंह भी पानी में कूद पड़े। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलने पर मॉन्ट्रियल फायर विभाग और पुलिस ने कई घंटों तक बचाव अभियान चलाया। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लवप्रीत करीब ढाई वर्ष पहले वर्क परमिट पर कनाडा गए थे और ट्राला चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार ने पार्थिव शरीर को पंजाब लाने के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और प्रवासी भारतीयों से आर्थिक व प्रशासनिक सहायता की अपील की है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। Source: Source Post navigation मुंबई की बारिश ने पॉश इलाकों की खोली पोल, करोड़ों के फ्लैटों में पानी भरने से लिफ्ट और सुविधाएं ठप चीन की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता के बीच भारत की रक्षा तैयारी, मिसाइल डिफेंस और जवाबी रणनीति पर फोकस