उत्तर प्रदेश के झांसी में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी और एक सिपाही को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी पहले ही पीड़ित से 60 हजार रुपये वसूल चुके थे, लेकिन उनकी भूख शांत नहीं हुई और वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। इस गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation गुरुग्राम: तेज रफ्तार बलेनो कार ने टीवी ग्राफिक डिजाइनर को मारी टक्कर, आरोपी चालक गिरफ्तार अंबिकापुर: आयुष्मान कार्ड के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 1.60 लाख नकद लेने के बाद भी अस्पताल ने खाते से काटे रुपये