फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने एक ऐसी मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी किए गए सोने के जेवरात को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर 1.92 लाख रुपये का लोन ले लिया। घटना 21 जून की है, जब आरोपी अनित उर्फ ओप्पो ने रात के समय घर के गेट का ताला तोड़कर चोरी की थी और परिवार को छत पर ही कैद कर दिया था। आरोपी अनित आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी चोरी के 8 मामले दर्ज हैं। मां और बेटा दोनों ही पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है और चोरी की नकदी व गिरवी रखे गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation जबलपुर: दिनदहाड़े स्कूली छात्रों पर चाकू से हमला और बेरहमी से पिटाई फर्जी पुलिस बनकर करते थे ठगी, मोतिहारी में 1.26 करोड़ के नकली नोट और सोने के बिस्किट बरामद