फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित एक होटल में युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय मुरारी के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है। बताया गया कि युवक एक विवाहित महिला के साथ होटल पहुंचा था। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। महिला ने बताया कि दोनों करीब ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं। महिला के अनुसार युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। विवाद के दौरान युवक ने चुन्नी से फंदा लगाने की कोशिश की। महिला के रोकने के प्रयास के बावजूद फंदा लग गया, लेकिन चुन्नी टूटने से युवक नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम पुलिस का ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ा प्रहार: 267 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट हत्या प्रयास और चोरी के मामले में 3 साल बाद आरोपी गिरफ्तार, रेवाड़ी CIA ने झज्जर से पकड़ा