रायगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार पर प्रशासनिक एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक तक मार्च किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला छीनने की कोशिश को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और खींचातानी भी हुई। प्रदर्शनकारी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर प्रताड़ित कर रही है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन में शाखा यादव, नगेन्द्र नेगी और पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे। Source: Source Post navigation निजी स्कूल बसों की निगरानी के लिए सरकार जल्द लॉन्च करेगी ट्रैकिंग पोर्टल कोयंबटूर: सिलसिलेवार चोरियों के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार