अमृतसर में डायोसिस ऑफ अमृतसर और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया। यह अभियान अलेक्जेंड्रा स्कूल अमृतसर और बेरिंग स्कूल बटाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिशप द राइट रेवरेंड मनोज चरन ने किया। अभियान में छात्रों, शिक्षकों और चर्च के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधे लगाए। बिशप मनोज चरन ने भजन संहिता 104:14 का उल्लेख करते हुए प्रकृति की रक्षा को आध्यात्मिक और ईसाई कर्तव्य बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में अलेक्जेंड्रा स्कूल की निदेशक सुमन इंगल्स और प्राचार्य अवी स्कॉट भी मौजूद रहे। रेव मार्कस मसीह, सैमुएल भट्टी और अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य हरित वातावरण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

Source: Source