महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सरकारें बातचीत के जरिए दशकों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए सहमत हो गई हैं। ट्रिब्यूनल ने इस पहल का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ से अगली सुनवाई से पहले लिखित आश्वासन मांगा है। दोनों राज्यों के अधिकारियों की आगामी बैठक में विवादित बिंदुओं पर चर्चा कर स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

Source: Source