दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे का जिला कार्यालय कांकेर में स्थानांतरण हुआ है। उनके तबादले पर जनपद कार्यालय में विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके करीब दो साल के कार्यकाल को याद किया। कर्मचारियों ने उनकी प्रशासनिक कार्यशैली, सरल व्यवहार और टीम भावना की सराहना की। विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान सुरेंद्र बंजारे भावुक नजर आए। उन्होंने सभी सहयोगियों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बंजारे ने कहा कि उन्हें कार्यकाल के दौरान पूरे स्टाफ का सहयोग मिला। उन्होंने स्थानांतरण को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए आगे भी निष्ठा से काम करने की बात कही। अतिरिक्त CEO आरडी ठाकुर ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायी बताया। Source: Source Post navigation वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप उकलाना में पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच तकनीक की ट्रेनिंग, गूगल वर्कस्पेस और साइबर अपराध पर दिया जोर