हरियाणा के पलवल जिले में होडल सीआईए पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ताला मंडी स्थित जैन धर्मशाला में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुंडा कॉलोनी निवासी सागर और होडल वार्ड नंबर-14 निवासी निरंजन उर्फ नितिन के रूप में हुई है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, 7 जुलाई को ताला मंडी निवासी डॉ. राजेश जैन ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 6 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने धर्मशाला में घुसकर वहां लगे इन्वर्टर की बैटरी को खोल दिया और उसे वहीं छत पर छोड़ दिया। चोर वहां से लगभग 40 हजार रुपये की कुल कीमत के तांबे के दो बड़े कीमती बर्तन (तामड़ी) और अन्य सामान चुराकर रफूचक्कर हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। सीआईए स्टाफ के हवलदार दिनेश कुमार को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर दोनों चोरों को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने और अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से इन दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करेगी ताकि इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जा सके। Source: Source Post navigation पानीपत में चरित्र शंका में खौफनाक वारदात: मौसेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंटा, मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार मोरनी में खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ पुलिस के ASI घायल; पीजीआई में चल रहा इलाज