पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा बड़ी शेर रोड पर गांव सेमू के पास हुआ। दुर्घटना में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई जगबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से बाहर निकाला। घायल एएसआई को पहले मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल रेफर किया गया। बाद में डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार कार मोरनी की ओर से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation पलवल की जैन धर्मशाला में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार: तांबे के कीमती बर्तन बरामद, पुलिस लेगी रिमांड पर रेवाड़ी में ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की कोशिश, दीवार तोड़कर घुसे चोर लॉकर तक नहीं पहुंच सके