छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में अब तक 1.55 लाख से अधिक महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के अनुसार यह कार्रवाई सत्यापन प्रक्रिया के बाद की गई है। कई नाम मौत, दस्तावेजों की गड़बड़ी, स्थानांतरण और पात्रता में बदलाव के कारण हटाए गए हैं। रायपुर जिले में सबसे अधिक 12,043 महिलाओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। वहीं बीजापुर जिले में नए पात्र हितग्राहियों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद सरकार ने सत्यापन अभियान तेज किया था। सनी लियोनी के नाम से फर्जी आवेदन के जरिए राशि जारी होने का मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में गलत दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। सरकार का कहना है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए नियमित सत्यापन किया जा रहा है। अपात्र पाए गए लोगों के नाम हटाए गए हैं। जिन पात्र महिलाओं के नाम गलती से हटे हैं, वे तय प्रक्रिया के तहत दोबारा दावा कर सकती हैं। सरकार के अनुसार सत्यापन से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक लाभार्थियों को सहायता मिल सकेगी। Source: Source Post navigation यमुनानगर में नशे के खिलाफ 10 किमी मैराथन: CM नायब सैनी करेंगे शुभारंभ, 31 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया पंजीकरण रोपड़ू के पास HRTC बस खराब, यात्री परेशान: पुरानी बसों की हालत पर उठे सवाल